Site iconSite icon AR Live News

भीलवाड़ा में बस और जीप की भिड़ंत, 7 लोगों की मौत

bus jeep accident in bhilwada 7 diedbus jeep accident in bhilwada 7 died

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक रोडवेज बस और जीप की आमने-सामने की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। यह हादसा सोमवार रात को भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर बीगोद और त्रिवेणी के बीच हुआ।

इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके दुर्घटना पर गहरा दुख जताया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए है।
पुलिस के मुताबिक जीप में सवार लोग मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के थे और भीलवाड़ा में एक शादी में हिस्सा लेने के बाद वापस मंदसौर जा रहे थे।

Exit mobile version