Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर : हिस्ट्रीशीटर ने अपने ही वकील को गोली मारी, गंभीर घायल

udaipur Advocate gun shot by history sheeter clientudaipur Advocate gun shot by history sheeter client

उदयपुर/भींडर,(ARLive news)। जिले के भींडर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में भीण्डर चिकित्सालय के बाहर रविवार शाम वकील मोहम्मद फारूख पिता नुर मोहम्मद को गोली मार दी गयी। गोली मारने वाला कोई और नहीं वकील का ही क्लाइंट इमरान पिता अयुब खान निकला, जो हिस्ट्रीशीटर है। दोनों पैर में गोली लगने से वकील फारूख मोहम्मद गंभीर घायल हो गए हैं, जिन्हें भींडर में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार वकील फारूख मोहम्मद हिस्ट्रीशीटर इमरान के प्रकरणों के वकील हैं। किसी केस को लेकर ही इनमें विवाद हो गया था, हादसे के बाद भींडर थाने में वकील इकट्ठा हो गए और इमरान को तत्काल पकड़ने की मांग की। पुलिस ने सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी करा दी है।

गोली लगने के बाद भी किया संघर्ष

जानकारी के अनुसार भीण्डर निवासी वकील मोहम्मद फारूख रविवार शाम को चिकित्सालय में इलाज के लिए आया हुआ था। चिकित्सालय में इलाज के बाद वह बाहर खड़ा हुआ और अपने दो अन्य साथियों से बातचीत कर रहा था। इस दौरान भीण्डर निवासी इमरान पिता अयुब खान अपने दो अन्य साथी मोहम्मद शेर पिता अब्दुल सत्तार व जांबाज खान पिता रज्जाक पठान के साथ आया और अचानक से वकील मोहम्मद फारूख पर पीछे से हमला कर दिया।

हिस्ट्रीशीटर इमराने ने वकील फायख मोहम्मद पर लगातार दो फायर किए, गोलियां उनके दोनों पैंरों में लगी। फारूख व उसके साथी हमलावर इमरान पठान को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ें। इस दौरान इमरान पठान ने एक और फायर किया, घायल होने के बाद भी फारूख ने इमराने को पकड़ लिया। दोनों के बीच छीना झपटी हुई, वकील फारूख ने इमरान के हाथ से पिस्टल छीन ली । इसके बाद इमरान व उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

Exit mobile version