Site iconSite icon AR Live News

अब उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर जन सुरक्षा कानून लगाया

Omar abudullah or mehbooba mufti charged under Public safety actOmar abudullah or mehbooba mufti charged under Public safety act

नई दिल्ली,(ARLive news)। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कश्मीर को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। गुरुवार रात को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर जन सुरक्षा कानून लगा दिया गया। अधीर रंजन ने कहा है कि सरकार कश्मीर पर इस तरह से शासन नहीं कर सकती। बता दें कि जन सुरक्षा कानून (पीएसए) लागू होने के बाद अब इन दोनों नेताओं को बिना किसी मुकदमे के दो साल तक हिरासत में रखा जा सकता है।

शुक्रवार सुबह कांग्रेस नेता अधीर ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ही संसद में उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बारे में टिप्पणी की और रात में उन पर पब्लिक सेफ्टी ऐक्ट लगा दिया गया। आप कश्मीर पर इस तरह राज नहीं कर सकते। कश्मीर भौगोलिक तौर पर तो हमारा है लेकिन भावनात्मक रूप से नहीं।

गुरुवार को लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने असंसदीय टिप्‍पणी करने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को महात्‍मा गांधी के बहाने करारा जवाब दिया था। लोकसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव के दौरान कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी के महात्‍मा गांधी जिंदाबाद के नारे को ‘ट्रेलर’ बताए जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आपके लिए गांधी जी ट्रेलर हो सकते हैं, हमारे लिए जिंदगी हैं।

Exit mobile version