Site iconSite icon AR Live News

बयान बाजियों पर सदन में आमने-सामने हुए कांग्रेसी और भाजपाई सांसद

congress or bjp mp clashed in loksabha sadancongress or bjp mp clashed in loksabha sadan

नई दिल्ली,(ARLive news)। दुनिया के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश कहलाने वाले भारत की संसद में आज उस वक्त हाथापाई की नोबत आ गई, जब कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी के एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री हर्षवर्धन ने राजनीतिक आरोपों का बयान शुरू कर दिया। जिसे सुनकर कांग्रेस के कुछ सांसद सदन में मंत्री की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच भाजपा और कांग्रेस के कुछ सांसद आमने-सामने हो गए और उनमें हाथापाई की नौबत आ गयी।

दिल्ली के हौज काजी की चुनावी रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बेहद आपत्तिजनक बयान पर आज लोकसभा में हंगामा मच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने राहुल गांधी के इस बयान को अमर्यादित बताते हुए पूरे सदन से इसकी कड़ी निंदा करने का आग्रह किया। सदन में राहुल के बयान का जिक्र होते ही कांग्रेसी सांसद ने पहले शोर-शराबा किया, फिर बाद में हर्षवर्धन को घेर लिया। हंगामा थमता नहीं देख लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Exit mobile version