Site iconSite icon AR Live News

सहेलियों की बाड़ी के सामने आरटीडीसी के नाम से चल रहा निजी हैंडीक्राफ्ट शोरूम : पर्यटकों के साथ हो रहा धोखा

udaipur fraud with tourist private handicraft showroom is going on name of RTDCudaipur fraud with tourist private handicraft showroom is going on name of RTDC

उदयपुर,(ARLive news)। शहर का मुख्य पर्यटन स्थल सहेलियों की बाड़ी के सामने इन दिनों पर्यटकों के साथ सरकार के पर्यटन विभाग के शो रूम के नाम से धोखा हो रहा है। सहेलियों की बाड़ी के सामने गली में हैंडीक्राफ्ट के निजी शो रूम राजस्थली ने राजस्थली टेक्सटाइल डवलपमेंट कोरपोरेशन (आरटीडीसी) का बड़ा बोर्ड लगाया हुआ है। इसे देख कर अधिकतर पर्यटक इसे सरकार के पर्यटन विभाग का मानकर इसमें जा रहे हैं और सरकारी शो रूम के नाम से ठगे जा रहे हैं। जबकि आरटीडीसी का पूरा सही नाम राजस्थान टूरिज्म डवलपमेंट कोरपोरेशन है।

हालात यह है कि कुछ ऑटो वाले और बिना लाइसेंस के गाइड भी पर्यटकों को इस निजी शो रूम को सरकार का बताकर यहां तक ला रहे हैं और पर्यटक यहां सरकारी शो रूम के नाम से ठगे जा रहे हैं। हैंडीक्राफ्ट शो रूम संचालक भी  ब्रांडिंग आरटीडीसी के नाम से कर रहा है।

अधिकतर पर्यटक आरटीडीसी का पूरा नाम नहीं जानते हैं और जो जानते हैं वे भी फुल नेम पर ज्यादा ध्यान न देकर बड़े शब्दों में लिखा आरटीडीसी देखकर अंदर खरीददारी के लिए जा रहे हैं, इससे सरकार के वास्तविक शो रूम को भी काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

पहले भी मिल चुका है नोटिस

उदयपुर रह चुके पर्यटन अधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि आरटीडीसी के नाम से निजी हेंडीक्राफ्ट शो रूम चलाना गलत है। इस शो रूम संचालक ने पहले भी एक बार ऐसा किया था, तब इसे नोटिस दिया था तो इसने आरटीडीसी हटा दिया था। जानकारी में आया है कि इसने ऐसा दोबारा किया है।

आरटीडीसी लिखना गलत, कार्यवाही करेंगे

शिकायत मिली है कि सहेलियों की बाड़ी के सामने निजी हेंडीक्राफ्ट शो रूम ने अपने नाम के साथ आरटीडीसी लिखा हुआ है। आरटीडीसी के नाम से निजी शो रूम चलाना गलत है। इसकी पड़ताल करवाकर कार्यवाही करेंगे।

सुनील माथुर, महाप्रबंधक, आरटीडीसी

Exit mobile version