Site iconSite icon AR Live News

US : सीनेट ने ट्रंप को महाभियोग के आरोपों से बरी किया

the American Senate acquitted Trump on impeachment articlesthe American Senate acquitted Trump on impeachment articles

वाशिंगटन,(ARLive news)। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले महाभियोग के आरोपों में फंसे डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सीनेट ने राहत दे दी है। अमेरिका की सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महाभियोग ट्रायल में सभी आरोपों में क्लीन चिट दे दी है। इसके साथ ही उन्हें कांग्रेस को बाधित करने के आरोप में भी बरी कर दिया गया है।

आरोप साबित होने के लिए दो तिहाई बहुमत जरूरी था

सीनेट में आज ट्रंप महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान हुआ, जिसके बाद सीनेट ने यह फैसला लिया। बुधवार को हुए (स्थानीय समयानुसार) हुए ट्रायल में पहले 52-48 वोट के अंतर से ट्रंप को शक्ति का दुरुपयोग करने के मामले में दोषी नहीं पाया गया। इसके बाद महाभियोग के दूसरे आरोप, कांग्रेस के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में ट्रंप 53-47 वोट के अंतर से बरी हुए। इससे पहले रिपब्लिकन सीनेटर मिट रूनी ने कहा था कि वह दोनों आरोपों में ट्रंप को दोषी ठहराने के लिए वोट करेंगे।

ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पास चैंबर में 53-47 के अंतर से बहुमत है और आरोप साबित होने के लिए दो तिहाई बहुमत जरूरी था। ऐसे में अगर सभी डेमोक्रेट ट्रंप को दोषी ठहराने के लिए वोट करते तो भी ट्रंप को दोषी ठहराने और पद छोड़ने के लिए 20 और वोट की जरूरत होती।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version