Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2020 : तीन दिन संगीत से सराबोर होगी झीलों की नगरी

udaipur world music festival 2020udaipur world music festival 2020

उदयपुर,(ARLive news)। झीलों की नगरी उदयपुर में 7 से 9 फरवरी तक उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2020 का आयोजन होगा। जहां लहरों के बीच, झील किनारे एवं शहर के मध्य देश-विदेश के विभिन्न फनकार अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। यह आयोजन जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं हिन्दुस्तान जिंक वेदान्ता के सहयोग से कल्चलर इवेंट ऑर्गेनाइजेशन “सहर“ द्वारा किया जा रहा है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर ने कहा कि लगातार चार वर्षों से हो रहे वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ने लेकसिटी को पर्यटन क्षेत्र में नई ऊंचाइयां दी हैं, शहर के तीन प्रमुख स्थल गांधी ग्राउण्ड, अमराई घाट व फतहसागर की पाल पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं आयोजन को भव्य बनाने को लेकर भी आवश्यक निर्देश बैठक में दिए।

नगर निगम आयुक्त अंकित कुमार सिंह ने आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लॉ एण्ड ऑर्डर, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट, पानी, यातायात, सुरक्षा आदि के साथ ही पार्किंग व्यवस्था एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और आयोजक टीम सहर के संस्थापक संजीव भार्गव व पेकर हक मौजूद थे।

ये होंगे आकर्षण का केन्द्र

इस साल वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2020 में भारत के गिन्नी माही, सुधा रघुरामन, मामे खां, वेन चाई मेट टोस्ट, थाईकुडम ब्रिज, माली के हबीब कोइते, फ्रांस के नो जेज, स्पैन के आक्वेस ग्रासेस, स्विट्जरलैंड के श्नेलर टोलर मियर जैसे ख्यातनाम कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

Exit mobile version