Site iconSite icon AR Live News

जामिया इस्लामिया में देर रात को प्रदर्शनकारियों पर फिर फायरिंग

firing at jamia millia islamiafiring at jamia millia islamia

नई दिल्ली,(ARLive news)। सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) के विरोध में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ गोली चलाने की दो घटनाओं के बाद रविवार देर रात जामिया इस्लामिया के गेट नंबर 5 पर स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर फायरिंग कर दी। गोली किसी को लगी नहीं, लेकिन इससे मौके पर दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब तक प्रदर्शनकारी छात्र कुछ समझ पाते स्कूटी सवार फरार हो गए।

इस घटना के विरोध में छात्रों ने जामियानगर थाने का घेराव कर लिया और गोली चलाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने गोली चलने की घटना की पुष्टि नहीं की है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी कुमार ज्ञानेश ने इस मामले पर कहा है कि, जामिया नगर के एसएचओ अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। वहां उन्हें कोई खोखे नहीं मिले। यहां तक कि जब लोगों से पूछताछ की गई तो हर कोई अलग बयान दे रहा था।

हर कोई अलग हमलावर की गाड़ी के बारे में अलग बात कह रहा था। कोई कह रहा था कि हमलावर स्कूटर पर आए थे तो कुछ ने कहा कि वो कार में आए थे। उस दौरान कई लोग और छात्र पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गए थे। हम इस मामले में जांच बैठाएंगे और कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version