Site iconSite icon AR Live News

अजब-गजब : असम की नदी के “पानी में लगी आग”

Fire in Dibrubarh RiverFire in Dibrubarh River

डिब्रूगढ़,(ARLive news)। असम के डिब्रूगढ़ से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां एक नदी में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि तेल पाइप लाइन फटने की वजह से तेल पानी की सतह पर आ गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग के शोले आसमान छूने लगे। धुएं के गुबार से आसपास का इलाका काला पड़ गया। इस नदी से होकर ऑयल इंडिया लिमिटेड की पाइप लाइन गुजरती है। उसमें ये आग तीन दिन से आग लगी हुई है। इस पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने ध्यान दिया कि नदी में पिछले 3 दिन से आग लगी हुई है, फिर जब आग नहीं बुझती दिखी तो लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय जिला प्रशासन को दी। लेकिन प्रशासन की ओर से आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रण में लेने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद डरे हुए हैं।

Exit mobile version