Site iconSite icon AR Live News

बजट 2020-21: सबसे लंबे बजट भाषण में रोजगार के नाम पर कोई एलान नहीं..!!

union budget 2020-21 income tax slabs increaed, saving will decreasedunion budget 2020-21 income tax slabs increaed, saving will decreased

नई दिल्ली,(ARLive news)। मंत्री निर्मला सीतारमण ने अभी तक का सबसे बड़ा बजट भाषण दिया है। इससे पहले जसवंत सिंह ने 2003 में 2 घंटे 13 मिनट का भाषण दिया था। निर्मला सीतारमण का भाषण 11 बजे शुरू हुआ था, जो 2 घंटे और 40 मिनट चला। जो अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण माना जा रहा है। लेकिन इस पूरे भाषण में देश के युवाओं के रोजगार के लिए घोषणा नहीं हुई है।

सरकार ने एक बड़ी योजना यह भी की है कि बैंक अगर डूब भी गया है तो खाता धारका का 5 लाख रूपए तक की जमा राशि सुरक्षित रहेगी। अब 5 लाख की जमा राशी बीमा सुरक्षित होगी।

बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि सरकार नई शिक्षा नीति लाएगी। इसके तहत  पीपीपी मॉडल पर नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि पीपीपी मॉडल से प्राइवेट भागीदारी बढ़ेगी, इससे इन कॉलेजों की फीस भी बहुत ज्यादा होगी, तो इससे मिडिल क्लास के बच्चे के लिए यहां पढ़ना आसान नहीं होगा।

घोषणाएं

बजट में स्वास्थ्य के लिए चर्चा की गयी है और देश को टीबी मुक्त बनाने की घोषणा की है। स्वास्थ्य सेक्टर के लिए 69 लाख करोड़ का आवंटन करने की घोषणा की है।

किसानों की आमदनी दोगुनी कैसे होगी, इसकी स्पष्टता नहीं…

बजट में किसानों की तरक्की और आय को दोगुना करने की बात तो कही गयी है, लेकिन यह सब कैसे होगा, इसमें कोई स्पष्टता नहीं है। सरकार ने किसान रेल या कृषि उड़ान शुरू करने की घोषणा की, लेकिन सवाल यह है कि इससे कैसे किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। खेती और ग्रामीण विकास के लिए 3 लाख करोड़ रूपए बजट की घोषणा की है।

घोषणाएं

बजट में उड़ान योजना के तहत 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाने की घोषणा की है।

सरकार ने सोलर लाइट के बढ़ावा पर जोर दिया है और घोषणा की है कि रेलवे के खाली प्लॉट पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। अक्षय उर्जा के लिए 22 हजार करोड़ का प्रावधान किया है।

घोषणाएं

आयकर रियायत संबंधी बजट घोषणा इस लिंक पर पढ़ें

https://arlivenews.com/union-budget-2020-21-income-tax-slabs-increaed-saving-will-decreased/

 

Exit mobile version