Site iconSite icon AR Live News

कुएं में गिरने से बच्चे की मौत : घबराए साथी वहां से भागे, अगले दिन स्कूल टीचर को बताया तो खुला मामला

udaipur drowning caseudaipur drowning case

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के नाकौड़ा नगर में 24 घंटे से लापता बच्चे का शव कुएं से निकाला गया। बच्चे का शव कुएं में हो सकता है, यह भी स्कूल की टीचर को उसके साथी बच्चों ने बताया तो मामला खुला।

हुआ यूं कि डबोक हाल नाकौड़ा नगर निवासी भरत गिरी 9 पुत्र शिवगिरी शुक्रवार को अन्य हम उम्र बच्चों के साथ घर के पास बने कुएं के किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा कुएं में गिर गया। बच्चे को डूबता देख बाकि बच्चे घबरा गए और वहां से भाग गए, किसी को कुछ नहीं बताया। बच्चे के नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दे दी, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। आज सुबह बच्चे स्कूल गए, वहां स्कूल टीचर उपस्थिति दर्ज करवा रहे थे, तो बच्चे के साथी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी और जैसे ही टीचर ने भरत का नाम लिया तो साथी बच्चे ने कहा यह तो कुएं में डूब गया है।

टीचर ने यह बात परिजनों को बताई। इस पर परिजन और पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ कुएं पर पहुंचे। बच्चे के शव को निकाला गया।क्षेत्रवासियों ने कुएं को बंद करने की मांग कर विरोध प्रदर्शित किया। यूआईटी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और चूंकि कुएं का पानी पीने योग्य नहीं था तो कुएं को बंद कर दिया गया।

Exit mobile version