Site iconSite icon AR Live News

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, मोदी-2 का पहला बजट 1 को पेश होगा

finance minister nirmala sitharaman tables Economic Survey 2019-20finance minister nirmala sitharaman tables Economic Survey 2019-20

नई दिल्ली,(ARLive news)। बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। बजट सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों को संबोधन के दौरान जब राष्ट्रपति ने नागरिकता संशोधन ऐक्ट का जिक्र किया तो सत्ता पक्ष के सांसदों ने जमकर मेजें थपथपाईं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद सत्र की शुरूआत हुई। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ससंद में आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 पेश किया। वे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी।

आर्थिक सर्वेक्षण पर मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा कि हमारी टीम ने बहुत मेहनत की है। टीम ने छह महीने में दूसरा आर्थिक सर्वेक्षण तैयार किया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण  में साल 2020-21 के लिए जीडीपी का अनुमान 6 से 6.5 फीसदी आंका है।

सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण पर पूरे देश की नजर है, क्योंकि बीते कुछ समय से देश में आर्थिक मंदी हैं। अर्थव्यवस्था, पूर्वानुमान और नीतिगत स्तर पर चुनौतियों संबंधी विस्तृत सूचनाओं का भी इसमें समावेश होता है। इसमें क्षेत्रवार हालातों की रूपरेखा और सुधार के उपायों के बारे में बताया जाता है। मोटामोटी तौर पर, यह सर्वेक्षण भविष्य में बनाई जाने वाली नीतियों के लिए एक दृष्टिकोण का काम करता है।आर्थिक सर्वेक्षण चूंकि देश की आर्थिक स्थिति का आईना होता है, इसलिए इसके जरिए आगामी बजट में किन क्षेत्रों पर फोकस किया जाएगा, इसकी एक झलक मिल जाती है।

Exit mobile version