उदयपुर,(ARLive news)। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में हुए मतदान और चुनाव परिणाम आने के बाद ऋषभदेव के सोमवात गांव में पोलिंग पार्टी और पुलिस की दो गाड़ियों को जलाने और पथराव कर उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने सरपंच प्रत्याशी सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ये गिरफ्तारियां पंचायत के तीसरे चरण के चुनाव के सरपंच प्रत्याशियों के लिए भी एक सबक है। चुनाव परिणाम आने के बाद हारे हुए प्रत्याशी माहौल खराब करते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
थानाधिकारी शेलेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को सरपंच प्रत्याशी सोमावत, बिलख निवासी माधु पुत्र पुना सहित नारायण पुत्र मनजी मीणा राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र वीरेन्द्र मीणा, बंशीलाल पुत्र रमेशचन्द्र मीणा, रामलाल पुत्र सोहन मीणा, केशरलाल पुत्र गौतम मीणा, राजकुमार पुत्र शंकर मीणा, देवीलाल पुत्र शंकर मीणा और मोहनलाल पुत्र नाथू मीणा को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें अगले दिन न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

