सराड़ा/उदयपुर(ARLive news)। सराड़ा थाना क्षेत्र के बलुआ रोड पर सोमवार सुबह मजदूरों को लेकर आ रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। हादसे में पांच मजदूर गंभीर घायल हुए, बाकि अन्य को भी चोटें आयीं।
जानकारी के अनुसार बस मजदूरों को लेकर ऋषभदेव की धागा मिल से आ रही थी। बस में 30 से अधिक श्रमिक थे। बलुआ रोड पर अनियंत्रित होेने से बस पलट गयी। गनीमत रही कि चालक ने बस के पलटने से पहले काफी नियंत्रित करने का प्रयास किया, इससे बड़ा हादसा टल गया।

