उदयपुर,(ARLive news)। गांव की सरकार मतलब पंचायत-सरपंच चुनाव के तहत बुुधवार को दूसरे चरण के मतदान हुए। झाड़ोल, खेरवाड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, फलासिया, ऋषभदेव, नया गांव पंचायत समिति क्षेत्रों की 224 पंचायतो में सुबह से ही मतदान करने को लेकर ग्रामीण पहुंचने लगे।
अधिकतर मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों की लंबी लम्बी कतारें नजर आयी। सुबह 10 बजे तक सबसे ज्यादा ऋषभदेव में 8365 ग्रामीण मतदान कर चुके थे, वहीं झाड़ोल में 7314 लोगों ने मतदान किया। अन्य पंचायतो में भी 10 बजे तक 6 हजार से अधिक ग्रामीण मतदान कर चुके थे।
पिपली में ईवीएम खराब होने ने प्रत्याशियों के समर्थकों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शित किया और रास्ता जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मय भारी जाब्ता मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण में ली।

