Site icon AR Live News

टाटा मुंबई मैराथन में 7 धावकों को कार्डियक अरेस्ट, एक की मौत

old participant died of cardiac arrest in Tata Mumbai Marathon

मुंबई,(ARLive news)। टाटा मुंबई मैराथन के दौरान 7 धावकों को कार्डियक अरेस्ट आने खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक 64 वर्षीय की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज हुई इस मैराथन के दौरान 64 वर्षीय गजानन मलजलकर की मौत हो गई, जो 4 किमी दौड़ने के बाद गिर पड़े थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो वरिष्ठ नागरिक वर्ग में हिस्सा लेने वाले गजानन को बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 40 वर्षीय हिमांशू ठक्कर का इलाज चल रहा है, जबकि अन्य के बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में हाफ मैराथन दौड़ की शुरुआत सुबह 5:15 पर हुई थी, जबकि 10 किमी दौड़ की शुरुआत 6:30 बजे हुई।

Exit mobile version