Site iconSite icon AR Live News

अपार्टमेंट के दो फ्लैट से 35 तोला सोना और नगदी चोरी

theft in apartment udaipurtheft in apartment udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के बेदला-बड़गांव लिंक रोड स्थित पॉश कॉलोनी शांति नगर में बने अपार्टमेंट के दो फ्लैट से बदमाश दिनदहाड़े 35 तोला सोने के जेवर और 50 हजार रूपए नगदी चोरी कर ले गए। ताजुब्ब की बात है कि एक फ्लैट के मालिक को अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर ही बैठे थे और वहीं दूसरे फ्लैट में रहने वाली बच्ची घर की चाबी चौकीदार को देकर कपड़े प्रेस करवाने गयी थी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसे दो बदमाश चोरी के लिए अंदर जाते हुए दिखायी दिए हैं। पुलिस फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है। क्षेत्रवासियों ने रोष व्यक्त किया कि चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि आए दिन दिनदहाड़े बेदला, बड़गांव क्षेत्र में चोरियां हो रही हैं।

एक फ्लैट की मालिक ने बताया कि वे खुद गांव गए थे, पत्नी स्कूल में टीचर हैं तो वे स्कूल गयी थीं, बेटी घर पर थी। वह दोपहर में कपड़े प्रेस करवाने के लिए फ्लैट से निकली और चाबी ग्राउंड फ्लोर पर बैठे चौकीदार को दे गयी। कुछ देर बाद आयी तो उसे फ्लैट का ताला खुला मिला और सामान बिखरा था। कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा था, जिससे चोर 25 तोला सोना और 30 हजार नगदी चोरी कर ले गए थे। इस वारदात का कॉलोनी में पता चला, तो एक और फ्लैट में हुई चोरी का पता चला। इसके मालिक को ग्राउंड फ्लोर पर ही बैठे थे। वे अपने फ्लैट में पहुंचे तो इन्हें भी फ्लैट के दरवाजे पर लगा ताला खुला मिला और अलमारी में रखे 12 तोला सोने के जेवर और नगदी चोरी हो चुकी थी।

Exit mobile version