Site iconSite icon AR Live News

पश्चिम एशिया में तनाव से सोना 42 हजार के करीब

gold and silver price hike due to western asia tensiongold and silver price hike due to western asia tension

नई दिल्ली,(ARLive news)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से विदेशी बाजारों के साथ स्थानीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में बड़ा उछाल देखा गया और दिल्ली सर्ऱाफा बाजार में सोना 680 रुपए महंगा होकर 41,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 1,000 रुपए चमककर चार महीने के उच्चतम स्तर 49,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोने-चांदी में लगातार चौथे कारोबारी दिवस तेजी दर्ज की गई है। इनमें से 02 जनवरी के बाद तीन दिन में सोने की कीमत 1,620 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी की 1,850 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ चुकी है।

कारोबारियों का कहना है कि विदेशों में रही तेजी के कारण स्थानीय बाजार में सोना-चांदी महंगी हुई है। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 23.40 डॉलर बढ़कर 1,575.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से निवेशकों ने सुरक्षित निवेशक मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 23.40 डॉलर चमककर 1,575.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.32 डॉलर की बढ़त में 18.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Exit mobile version