Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली विधानसभा चुनाव : 8 फरवरी को मतदान, 11 को नतीजे

delhi assembly election in februarydelhi assembly election in february

नई दिल्ली,(ARLive news)। चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। दिल्ली में सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी के साथ राजधानी में आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, 11 फरवरी को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा।
विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मुकाबला त्रिकोणीय है, एक ओर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी तो विपक्ष में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का यह रहेगा शिड्यूल

Exit mobile version