Site iconSite icon AR Live News

नए साल की नई गिफ्ट : रसोई गैस के दाम मे बढ़ौती

2020 new-year-gift-LPG gas cylinder price-p-hiked2020 new-year-gift-LPG gas cylinder price-p-hiked

नई दिल्ली,(ARLive news)। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला घरेलु रसोई गैस सिलेंडर बुधवार यानि कि साल 2020 के पहले दिन से 19 रुपए मंहगा हो गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो ग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 714 रुपए का मिलेगा।

गत महीने भी सिलेंडर के दाम में बढोतरी हुई थी। गत दिसम्बर में इसकी कीमत 695 रुपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत 21.50 रुपए, मुंबई में 19.50 रुपए और चेन्नई में 20 रुपए बढ़ी है। सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ी कीमत के अनुरूप जीएसटी बढ़ा है।

Exit mobile version