Site iconSite icon AR Live News

प्रियंका ने आधी रात को ट्विटर पर लिखा ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे’ मंत्र….!

#PriyankaGandhiTwitMantra#PriyankaGandhiTwitMantra

नई दिल्ली,(ARLive news)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार आधी रात को अपने ट्विटर अकाउंट से ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे’ मंत्र ट्वीट किया। इस ट्वीट के साथ ही अटकलें तेज हो गई हैं कि आखिर प्रियंका दुर्गा सप्तशती के इस मंत्र के जरिए क्या संदेश देना चाहती है। प्रियंका के इस ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने इस ट्वीट को राष्ट्रीयता से जोड़ा। तो वहीं एक अन्य ने इसे कामना सिद्धि मंत्र बताया है तो एक ने इसे टाइपो करार दिया। एक यूजर ने सही उच्चारण करने की सलाह दी है।

बता दें कि पिछले काफी दिनों से प्रियंका वाड्रा सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका गांधी ने प्रियंका गांधी 28 दिसंबर को लखनऊ में थीं और उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उनके सुरक्षा कर्मियों को धमकियां दीं तथा उन्हें आगे न जाने की चेतावनी दी गई। लखनऊ में पुलिस के सर्किल अधिकारी (सीओ) ने उनके सुरक्षाकर्मियों को धमकी दी और उस दिन आवाजाही को सीमित रखने के लिए चेताया।

Exit mobile version