Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर जिला परिषद में महिला प्रत्याशी बनेगी जिला प्रमुख : जयपुर में निकली लॉटरी

zila parisad udaipur women leader will be elected for zila pramukhzila parisad udaipur women leader will be elected for zila pramukh

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में पंचायत के चुनाव की तैयारियां चल रही हैं, इसी के तहत शनिवार को जिला प्रमुख की लॉटरी निकाली गयी। लॉटरी से तय हुआ कि उदयपुर में महिला ही जिला प्रमुख बनेगी। सीट के अनारक्षित होने से महिला जनप्रतिनिधि किसी भी सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी किसी भी श्रेणी की हो सकती है।

वहीं संभाग में जिला प्रमुख की सीट डूंगरपुर में अनुसूचित जनजाति महिला, चित्तौड़गढ़ में अनारक्षित, प्रतापगढ़ में अनुसूचित जनजाति, राजसमंद में अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला और बांसवाड़ा अनुसूचित जनजाति के कैंडीडेट के लिए आरक्षित हुई है।

सभी जिलों के जिला प्रमुख की लॉटरी

Exit mobile version