Site iconSite icon AR Live News

झारखंड निर्भया कांड : मुख्य आरोपी को फांसी की सजा

Jharkhand Rape Case Capital PunishmentJharkhand Rape Case Capital Punishment

रांची,(ARLive news)। झारखंड की राजधानी रांची में इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ बर्बरता मामले में मुख्य आरोपी राहुल रॉय को सीबीआई कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सीबीआई कोर्ट ने मुख्य आरोपी राहुल रॉय को दोषी करार देकर निर्भया को इंसाफ दिया है। सीबीआई ने मुख्य आरोपी को रांची से गिरफ्तार कर लिया था। बीटेक के गिरफ्तार छात्र को सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। सीबीआई को ढाई साल बाद यह सफलता मिली थी।

बता दें कि 16 दिसंबर 2016 को राजधानी रांची के बूटी मोड़ के पास स्थित एक बस्ती में इंजीनियरिंग की छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसे बेरहमी से जला दिया गया था। झारखंड पुलिस की एजेंसियां जब मामले का उजागर करने में नाकाम रहीं, तो मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

गौरतलब है कि दिल्ली निर्भया कांड की चौथी बरसी के दिन झारखंड की राजधानी रांची के बूटी मोड़ इलाके में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की 19 साल की छात्रा की कथित रूप से बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं उसके शव को जला दिया गया था। रामटहल चौधरी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का अधजला शव उसके कमरे से बरामद हुआ था।

Exit mobile version