Site iconSite icon AR Live News

जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट के चारों आरोपियों को फांसी की सजा

राजस्थान,(ARLive news)। 13 मई 2008 को जयपुर में हुए सीरियल बम ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट ने चारों दोषियों सैफुर्रहमान, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरवर आजम, मोहम्मद सलमान को फांसी की सजा सुनाई है। 11 साल बाद मिले न्याय पर पीड़ितों ने विश्वास जताया और कहा कि बस अब इन सभी आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दे दी जाए।

जयपुर के अंदरूनी वॉल सिटी एरिया को 13 मई 2008 की शाम आतंकवादियों ने निशाना बनाया था और एक साथ 4 से 5 जगहों पर सीरियल बम ब्लास्ट किये थे। इस आतंकवादी हमले में 70 लोगों की मौत हो गयी थी, वहीं 176 घायल हुए थे। बम के छर्रे आज भी कई पीड़ितों के शरीर मे है और उस वक़्त हुए ब्लास्ट के दर्द को हरा कर देते हैं।

11 साल चली सुनवाई के बाद 18 दिसंबर 2019 को कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया था, जबकि एक आरोपी बरी कर दिया गया था। आज
शुक्रवार को मामले पर फैसला देते हुए कोर्ट ने दोषी करार दिए गए चारों आरोपियों सैफुर्रहमान, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरवर आजम, मोहम्मद सलमान को फांसी की सजा सुनाई है।

Exit mobile version