Site iconSite icon AR Live News

जयपुर, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकम्प के झटके महसूस किए

दिल्ली,(ARLive news)। राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार शाम को भूकम्प के तेज झटके महसूस किए गए हैं। शाम पांच बजे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिन्दुकुश में था। इस दौरान कश्मीर और चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Exit mobile version