Site iconSite icon AR Live News

कुख्यात बदमाश सेंट्रल जेल के गेट से चकमा देकर फरार

hardcore criminal abscond from central jail udaipurhardcore criminal abscond from central jail udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर सेंट्रल जेल में बंद दुष्कर्म सहित हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट के मामलों का कुख्यात बदमाश सेंट्रल जेल के मुख्य द्वार से पुलिस और जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया है। बदमाश मुरैना, मध्यप्रदेश हाल अहमदाबाद निवासी लाल सिंह पुत्र होतम सिंह के खिलाफ उदयपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज था और एमपी में हत्या, मारपीट, आर्म्स एक्ट, तस्करी के मामले दर्ज हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल सिंह को उदयपुर में दर्ज दुष्कर्म के केस में लाया गया था। वह यहां उदयपुर सेंट्रल जेल में था। मंगलवार को अन्य कैदियों के साथ उसे भी कोर्ट पेशी पर ले जाया गया। सभी कैदियों को पुलिस बस में एक साथ कोर्ट से वापस सेंट्रल जेल जमा करवाने लाया गया। सेंट्रल जेल के गेट के पास अन्य कैदियों को अंदर जमा करवाते समय कैदी लाल सिंह पुलिस और जेल प्रहरियों को चकमा देकर पहले इधर-उधर हुआ और फिर फरार हो गया। गिनती में जब लाल सिंह का प्रवेश नहीं हुआ तो उसकी तलाश शुरू हुई और शहरभर में नाकाबंदी करवायी गयी।

Exit mobile version