Site iconSite icon AR Live News

थोक महंगाई दर में 3 महीने की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी : नवंबर में 0.58 फीसदी रही

Inflation rate increased in november in indiaInflation rate increased in november in india

नई दिल्ली,(ARLive news)। थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर नवंबर 2019 में थोक महंगाई दर बढ़कर 0.58 फीसदी पर रही जो बीते अक्टूबर में 0.16 फीसदी, सितंबर में 0.33 फीसदी और अगस्त में 1.17 फीसदी थी। बीते तीन महीने में पहली बार इजाफा हुआ है। सालाना आधार पर तुलना करें तो पिछले साल नवंबर 2018 में थोक महंगाई दर 4.47 फीसदी थी। कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्ट्री की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में खाद्य पदार्थों की कीमतें 11 फीसदी की रफ्तार से बढ़ीं, जबकि एक महीने पहले यह दर 9.80 दर्ज हुई थी।

सब्जियों की थोक महंगाई 38.91 फीसदी से बढ़कर 45.32 फीसदी हो गई। वहीं दालों की थोक महंगाई 16.57 फीसदी से बढ़कर 16.59 फीसदी हो गई। रिटेल महंगाई दर नवंबर माह में अक्टूबर माह की 4.62 फीसदी से बढ़कर 5.54 फीसदी हो गई है। मैन्युफैक्चरिंग गुड्स महंगाई दर में कोई परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया है, वो अभी भी -0.84 फीसदी पर है। फ्यूल और पावर सेक्टर में थोक महंगाई दर -8.27 फीसदी से बढ़कर 7.32 फीसदी हो गई है।

Exit mobile version