उदयपुर,(ARLive news)। गोवर्धन विलास थाने के पास हर्ष पैलेस होटल में बुधवार दोपहर गुजरात के व्यापारी ने पत्नी और दो बच्चों सहित जहर खाकर आत्महत्या कर ली। होटल में मोडासा, गुजरात निवासी व्यापारी मिनेश (50), पत्नी दामिनी (49) की होटल में ही मौत हो गयी, वही बेटा नंद (17), बेटी कृति(15) की हालत गंभीर है। हर्ष पैलेस होटल भाजपा नेता तख्त सिंह की है।
कयास लगाए जा रहे है कि व्यापारी ने आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण यह कदम उठाया।
पुलिस ने बताया कि मिनेश, पत्नी और दोनों बच्चों के साथ बुधवार दोपहर 12.30 ही गोवर्धन विलास थाने के नजदीक होटल हर्ष पैलेस में आये थे। यहां होटल का कमरा लिया और रिसेप्शन पर यह भी कहा था कि 1 घण्टे रेस्ट करने के बाद घूमने निकलेंगे। लेकिन 1 घण्टे बाद मिनेश की बेटी कृति लड़खड़ाते हुए रिसेप्शन पर पहुंची और होटल कर्मचारी से डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा। कृति के मुंह से झाग निकल रहे थे। होटल कर्मी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और कमरे में गयी ,तो मिनेश और पत्नी दामिनी जमीन पर मरे पड़े थे और कृति, नंद तड़प रहे थे।
पुलिस ने चारों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां मिनेश और दामिनी को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया और बेटा नंद, बेटी कृति उपचाररत है। हालांकि की दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थानाधिकारी चेनाराम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी है। उनके आने के बाद ही इनके आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मौका से जहर की शीशी और कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद हुई है।

