Site iconSite icon AR Live News

कलक्टर आनन्दी ने छेड़ी “कुपोषण की जंग”-पौष्टिक आहार के संग” : अभियान का आगाज

Face of malnutrition in udaipurFace of malnutrition in udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर जिले के सुदूर आदिवासी अंचल में जिला प्रशासन के सहयोग से नारायण सेवा संस्थान द्वारा ’कुपोषण से जंग-पौष्टिक आहार के संग’ अभियान का आगाज शनिवार को जिला कलक्टर आनन्दी ने किया। कलक्टर ने जिले के चिन्हित गांवों में जाने वाली टीमों और वितरण सामग्री के वाहनों को कलेक्ट्री परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, विष्णु शर्मा हितेषी, भगपान लाल गौड सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत दो दिनों में कोटड़ा, सायरा व झाड़ोल-फलासिया पंचायत समितियों के 26 गांवों में करीब 800 मासूम कुपोषित बच्चों, माताओं व अन्य परिजन को मल्टीविटामिन युक्त पौष्टिक आहार के किट वितरित किए जाएंगे।

किट में15 दिन की राशन सामग्री होगी 

प्रत्येक किट में 15 दिन की राशन सामग्री के रूप में आयरन व अन्य पौष्टिक तत्वों से युक्त 10 किलो आटा, 2 किलो छिलके वाली मुंग दाल, 2 किलो चावल, 1 किलो शक्कर, 1 किलो आयोडिन युक्त नमक, 1 किलो सोयाबिन तेल व बिस्किट शामिल है। इस कार्य में 70 सेवाभावी लोगों का जुटा दल अपना विशेष सहयोग देगा।

शिविर प्रभारी एवं संस्थान निदेशक श्रीमती वन्दना अग्रवाल ने कहा कि आज पिपलवाड़ा (फलासिया) में 28, कड़ा (झाड़ोल) में 33, भानपुरा (सायरा) में 19, उखलियात (कोटड़ा) में 50 किट वितरित किए गए। कुपोषितजनों की स्वास्थ्य जांच करने के बाद पौष्टिक आहार दिया गया। यह किट पाकर जरूरतमंद के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। संस्थान द्वारा हर 15 दिन के बाद फॉलोअप शिविर लगाकर कुपोषितों को पौष्टिक आहार किट दिया जाएगा।

आज यहां लगेंगे शिविर

अभियान के तहत 8 दिसम्बर को कोटड़ा पंचायत समिति के गांव बेकरिया, ढेडमरिया, बड़ली, महाड़ी, मामेर, वागावत, खजूरिया, सायरा पं.समिति के ढूंढी, वेसमा, फलासिया के आम्बीवाड़ा, बिच्छीवाड़ा, अम्बासा, पानरवा, नेवज व झाड़ोल पंचायत समिति के झाड़ोल, मगवास, थोबावाड़ा, चंदवास व गोरण गांवों शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Exit mobile version