Site iconSite icon AR Live News

नागपुर और तमिलनाडु की पुलिस अकेली महिलाओं को घर तक छोड़ेगी

Nagpur Police start home drop service in night for ladiesNagpur Police start home drop service in night for ladies

नागपूर/चेन्नई,(ARLive news)। हैदराबाद रेप कांड के बाद महाराष्ट्र के नागपुर शहर और तमिलनाडु की पुलिस ने रात के समय सुनसान जगह पर अकेली फंसी महिला को घर तक पहुंचाने के लिए मदद मुहैया कराने की पहल की है। नागपुर के पुलिस कमिश्नर भूषण कुमार उपाध्याय ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है,

निर्देश के मुताबिक रात नौ बजे से सुबह पांच बजे के बीच अगर कोई महिला 100 नंबर पर फोन करती है या सुरक्षित यातायात का विकल्प नहीं होने की स्थिति में किसी खास जगह जाने के लिए पास के पुलिस थाने को फोन करती है तो बीट मार्शल उसकी मदद के लिए उस जगह पर पहुंचेंगे और जरूरत पड़ने पर महिला पुलिसकर्मी के साथ एक पुलिस वाहन उसे उसके निश्चित जगह पर छोड़ेगा।

बुधवार को तमिलनाडु के डीजीपी जे. के त्रिपाठी ने भी इसी संदर्भ में सभी पुलिस आयुक्तों, अधीक्षकों को एक पत्र लिखा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि मुश्किल में फंसी महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों का फोन आने पर पुलिसकमी तत्काल उनकी मदद करें।

Exit mobile version