Site iconSite icon AR Live News

चुनाव आते देख केजरीवाल ने दिल्ली में मुफ्त वाई-फाई देने की घोषणा की

free wi-fi in delhifree wi-fi in delhi

नई दिल्ली,(ARLive news)। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में मुफ्त वाई फाई देने की शुरूआत दिल्ली में चुनाव तिथियों की घोषणा होने से ठीक पहले कर दिया है। लगभग पांच साल पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को मुफ्त वाई फाई देने का वादा किया था। जो अब जाकर पूरा होने की उम्मीद है।

पहले फेज में केजरीवाल सरकार 11 हजार वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाएगी। इस योजना पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे एकसाथ 22 लाख के करीब लोग इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। इन 11 हजार वाई-फाई हॉट स्पॉट में से पहले 100 हॉट स्पॉट 16 दिसंबर को लग जाएंगे। इनका उद्घाटन दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा किया जाएगा।

फ्री वाई-फाई योजना के तहत प्रत्येक दिल्लीवासी को प्रति महीना 15 जीबी डेटा मिलेगा। रोजाना 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा। हॉट स्पॉट 100 मीटर की रेडीयस तक काम करेगा। इसकी स्पीड 100 एमबीपीएस होगी। जो कई जगहों पर 200 एमबीपीएस भी हो सकती है।

हम बता दें कि लंबे वक्त से फ्री वाई-फाई की राह तक रहे दिल्ली वासियों का इंतजार खत्म होने वाला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को इसकी घोषणा कर दी है। केजरीवाल ने बताया कि 16 दिसंबर से दिल्ली में फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version