Site iconSite icon AR Live News

आईएनएक्स मीडिया केस : पी चिदंबरम को मिली जमानत

chidambaram get bail in inx media casechidambaram get bail in inx media case

नई दिल्ली,(ARLive news)। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज आईएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को आज जमानत दे दी । न्यायमूर्ति आर बनुमथी, एएस बोपन्ना और हृषिकेश रॉय की पीठ ने सुबह 10.30 बजे फैसला सुनाया। जस्टिस आर भानुमति की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में गत 28 नवंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

चिदंबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट के उन्हें जमानत न देने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। वह इन दिनों ईडी की हिरासत में हैं और ईडी का कहना है कि वे इस मामले को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए उनको जमानत न दी जाए। वहीं, चिदंबरम का तर्क है कि एजेंसी के आरोप निराधार हैं और वह उनका करियर खत्म नहीं कर सकती है। ईडी ने उन्हें 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

Exit mobile version