Site iconSite icon AR Live News

ऑर्गेनिक महोत्सव 2019 : फैशन शो में मेवाड़ की झलक दिखी तो कबीर के दोहों ने सर्द शाम में भरी रूमानियत

organic farming association on india organised organic mahotsav 2019 in udaipurorganic farming association on india organised organic mahotsav 2019 in udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। ऑर्गेनिक फार्मिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से शिल्पग्राम में हो रहे ऑर्गेनिक महोत्सव 2019 के दूसरे दिन मेवाड़ और गांव की मिट्टी का अलग ही रूप दिखायी दिया। ऑर्गेनिक फैशन शो में जहां मेवाड़ की झलक दिखायी दी तो कबीर कॉन्सर्ट में कबीर के दोहों ने गांव की मिट्टी, हमारी संस्कृति और संस्कारों की याद दिलायी।

पेसिफिक यूनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर कॉलेज के साझे में हो रहे इस ऑर्गेनिक महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं कई स्कूलों और कॉलेज के छात्रों ने जब ऑर्गेनिक हाट को देखा तो तरह-तरह की बीज, दूसरे राज्यों में उगने वाली एक-एक किलो की एक-एक लंबी भिंडी, बेम्बो राइस देखकर चौंक गए। बच्चों ने कहा हमारी संस्कृति ही नहीं, हमारे देश की मिट्टी में भी विविधता है। एक राज्य की मिट्टी में जो उगता है, वह दूसरे राज्य में नहीं उग पाता।

कबीर के दोहों ने याद दिलायी गांव की मिट्टी

आयोजकों ने ऑर्गेनिक महोत्वस के दूसरे दिन शाम को घाबा फैशन शो आयोजित किया। मेवाड़ में कपड़े को घाबा बोलते हैं। इसलिए शो का नाम घाबा फैशन शो रखा गया। इसमें युवाओं ने विभिन्न राज्यों में बने कॉटन और खादी के कपड़ों में रैंप पर वॉक किया। वहीं एक किसान गायक ने कबीर के दोहों को पढ़कर लेकसिटी की सर्द शाम में रूमानियत भर दी।

 

Exit mobile version