उदयपुर,(ARLive news)। राजसमंद में पहली बार मिराज ग्रुप की ओर से हुनर 2019 टैलेंट हंट होने वाला है। इसके ऑडिशन 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मिराज मॉल में होंगे। खासबात है कि इस टैलेंट हंट में किसी भी प्रकार के टैलेंट को मंच मिलेगा। टैलेंट हंट का फिनाले 7 दिसंबर को मिराज मॉल में ही होगा।
मिराज ग्रुप के तत्पदम उपवन एंड मिराज डवलपर्स के सीओओ संजय प्रभु ने बताया कि मिराज हुनर 2019 टैलेंट हंट में डांस, सिंगिंग, मिमिकरी, एक्टिंग, स्टैंडअप कॉमेडी सहित किसी भी प्रकार के टैलेंट का प्रदर्शन किया जा सकेगा। टैलेंट हंट की जूनियर कैटेगरी में 5 साल ये 15 साल तक के बच्चे और सीनियर कैटेगरी में 16 से 35 साल तक के लोग पार्टिसिपेट कर सकेंगे।
मिराज हुनर 2019 की दोनों ही कैटेगरी में विनर को 5000 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 3000 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 2000 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सभी पार्टिसिपेंट्स को पार्टिसिपेषन सर्टिफिकेट और मैडल दिया जाएगा।

