Site iconSite icon AR Live News

महाराष्ट्र के पॉलिटिकल ड्रामे में राजस्थान के राज्यपाल का हो सकता है ट्रांसफर…!

governor BS KOSHYARI TRANSFER to rajasthangovernor BS KOSHYARI TRANSFER to rajasthan

मुंबई,(ARLive news)। महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर सियासी गटनाक्रम समय समय पर बदल रहे है। रातो रात भाजपा ने जो सरकार बनाई थी इसको लेकर महाराष्ट्र राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी की भूमिका पर सवाल उठने लगे है। महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम से छवि को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तबादला कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोश्यारी की जगह ले सकते हैं।

मिश्र हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित होकर 9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल बने थे। उत्तराखंड के सीएम और राज्यसभा सदस्य रह चुके कोश्यारी पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, राज्यपाल ने संविधान, नियम, कानून, मिसाल और परंपराओं की बिल्कुल परवाह नहीं की।

Exit mobile version