Site iconSite icon AR Live News

महाराष्ट्र पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला : भाजपा को 27 नवंबर को ही बहुमत साबित करना होगा

SUPREME COURT on maharashtraSUPREME COURT on maharashtra

नई दिल्ली/मुंबई,(ARLive news)। महाराष्ट्र में भाजपा की देवेंद्र फडणवीस सरकार के भविष्य पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि 27 नवम्बर यानी बुधवार को फ्लोर टेस्ट करवाया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा कि बुधवार शाम पांच बजे तक विधायकों को शपथ दिला दी जाए। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार का फ्लोर टेस्ट करवाए जाए। इस दौरान विधायकों का मतदान गुप्त नहीं होगा और मतदान लाइव होगा। राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करें।

Exit mobile version