Site iconSite icon AR Live News

शरद पवार गेमचेंजर : महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडनवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की

maharashtra chief minister devendra fadnavis resignedmaharashtra chief minister devendra fadnavis resigned

उदयपुर,(ARLive news)। महाराष्ट्र के तीन दिन पहले बने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान किया है। देवेन्द्र फडनवीस ने प्रेसवार्ता में कहा कि वे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं।

देवेन्द्र फडनवीस ने यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेष के आने के बाद लिया, जब सुप्रीम कोर्ट ने आदेष दिया कि भाजपा को 27 नवंबर को ही बहुमत साबित करना होगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही अजीत पवार ने भी उपमुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा देवेन्द्र फडनवीस को सौंप दिया था।

चूंकि देवेन्द्र फडनवीस ने इस्तीफा दे दिया है तो उन्हें 27 नवंबर को बहुमत साबित नहीं करना पड़ेगा, हालां कि सुप्रीम कोर्ट के आदेष के तहत 27 नवंबर को विधायकों को शपथ दिलायी जाएगी। इसके बाद उम्मीद है कि राज्यपाल एनसीपी, षिवसेना और कांग्रेस के गठबंधन को सरकार बनाने का न्यौता देंगे।

Exit mobile version