Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में गोविंद सिंह टांक बने महापौर : 70 में से 46 वोट मिले

govind singh tak become new mayor of udaipur nagar nigam 2019govind singh tak become new mayor of udaipur nagar nigam 2019

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर नगर निगम को नए महापौर मिल गए हैं। वार्ड 61 से पार्षद गोविंद सिंह टांक को महापौर चुन लिया गया है। 70 पार्षदों में से गोविंद सिंह टांक (जीएस टांक) को 46 पार्षदों ने वोट दिए, इसके बाद गोविंद सिंह टांक को महापौर पद की शपथ दिलवायी गयी।

वहीं कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी अरूण टांक को 20 वोट मिले, कांग्रेस के बोर्ड में पार्षद भी 20 ही हैं। 70 पार्षदों में से एक पार्षद ने नोटा भी दबाया। कुल 67 पार्षदों ने ही वोट दिए, 3 ने मतदान नहीं किया है।

महापौर बनने के बाद गोविंद सिंह टांक ने बताया कि उदयपुर के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को डवलप करने की उनकी प्राथमिकता रहेगी। गौरतलब है कि गोविंद सिंह टांक पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता रहे हैं और इसके बाद वे आरपीएससी के चेयरमैन पद पर भी रह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि गोविंद सिंह टांक को डवलपमेंट की तकनीकी नॉलेज है, तो वे बेहतर काम कर सकेंगे।

Exit mobile version