उदयपुर,(ARLive News)। जिला पुलिस की टीम ने गुरुवार शाम को शहर के सुखाड़िया सर्किल, फतहपुरा, यूआईटी सर्किल स्थित अनंता ग्रुप ऑफ स्पा, रिलैक्स स्पा और श्रीजी स्पा सेंटर्स सहित 5 स्पा सेंटर पर छापा मारकर वेश्यावृत्ति के आरोप में मौजूद कुल 15 से अधिक स्टाफ, युवतियों और संचालकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति हो रही है।
एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि डीएसपी के नेतृत्व में अलग अलग टीम ने कार्यवाही की है। श्रीजी स्पा के सुखाड़िया सर्किल, फतहपुरा और यूआईटी सर्किल के पास संचालित स्पा सेंटर्स और सुखाड़िया सर्किल स्थित अनंता ग्रुप ऑफ स्पा के सेंटर, रिलैक्स स्पा सेंटर और गोवर्धन विलास में कार शो रूम के पीछे घर मे चल रहे लेक व्यू स्पा सेंटर पर पुलिस कांस्टेबल बोगस ग्राहक बनकर गए।
स्पा सेंटर पर कांस्टेबल से स्पा सेंटर संचालक और कर्मचारियों से हुई बातचीत में वेश्यावृत्ति की पुष्टि हुई और स्पा के बहाने वहीं स्पा सेंटर्स पर युवतियों से वेश्यावृत्ति करवाने की बात तय हो गयी। इस पर कांस्टेबल ने सेंटर्स के आसपास मौजूद पुलिस टीम को सूचना दी और टीम ने सेंटर पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा।
