उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर नगर निगमों सहित 49 नगर निकायों में हुए चुनावों के परिणाम मंगलवार को घोषित हो गए। संभाग में बांसवाड़ा, नाथद्वारा, आमेट में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा, उदयपुर और परतापुर में भाजपा का बोर्ड गठित होगा।
उदयपपुर में 70 वार्ड में से बीजेपी 44 वार्ड पार्षदों के साथ छठा बोर्ड बनाने में तो सक्षम हो गयी है, लेकिन महापौर रहे चन्द्र सिंह कोठारी, उप महापौर लोकेश द्विवेदी के वार्ड से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं करीबी रिश्तेदार (समधी) अतुल चंडालिया भी चुनाव हार गए हैं।
70 वार्ड में से कांग्रेस ने 20 वार्ड में जीत हासिल की है, कांग्रेस इसे अचीवमेंट मान रही है, क्यों कि पिछले बोर्ड में कांग्रेस के मात्र 3 पार्षद ही थे। एक वार्ड में सीपीआईएम और पांच वार्ड में निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की है। पांच निर्दलीय पार्षदों में से 1 पार्षद जनता सेना पार्टी से हैं।
भाजपा उदयपुर नगर निगम में छठा बोर्ड बनाएगी, लेकिन उदयपुर की कानोड़ नगर पालिका में पेच फंस गया है। यहां भाजपा की 7 वार्ड, कांग्रेस की 7 वार्ड और जनता सेना की 6 वार्ड में जीत दर्ज हुई है। गुलाब चंद कटारिया और रणधीर सिंह भींडर एक-दूसरे के विरोधी हैं, ऐसे में यहां भाजपा और जनता सेना कभी साथ-साथ नहीं आएगी। जनता सेना और कांग्रेस की विचारधारा वैसे ही अलग है, जैसे महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी-कांग्रेस की। ऐसे में कानोड़ में किसका बोर्ड गठित होगा, यह एक सवाल बन गया है।
वार्ड : पार्टी : जीत का अंतर : विजयी प्रत्याशी
वार्ड 1 : भाजपा : 696 : मुकेश गमेती
वार्ड 2 : भाजपा : 610 : लोकेश कोठारी
वार्ड 3 : कांग्रेस : 291 : प्रशांत श्रीमाली
वार्ड 4 : कांग्रेस : 1039 : अरूण टांक
वार्ड 5 : भाजपा : 569 : आशा सोनी
वार्ड 6 : कांग्रेस : 280 : शंकर चंदेल
वार्ड 7 : कांग्रेस : 1833 : हिदायत तुल्ला : जीत का अंतर सबसे ज्यादा
वार्ड 8 : भाजपा : 392 : धीरज गौड़
वार्ड 9 : भाजपा : 223 : हीरा देवी
वार्ड 10 : कांग्रेस : 211 : गिरीश भारती
वार्ड 11 : भाजपा : 1079 : महेन्द्र भगोरा
वार्ड 12 : भाजपा : 317 : मदनलाल दवे
वार्ड 13 : कांग्रेस : 1633 : चमन आरा
वार्ड 14: निर्दलीय: 182: मोहसीन खान
वार्ड 15 : भाजपा : 540 : चन्द्रकला बोलिया
वार्ड 16 : सीपीआई (एम) : 04 : राजेन्द्र वसीटा : जीत का अंतर सबसे कम
वार्ड 17 : भाजपा : 1032 : ताराचंद जैन
वार्ड 18 : भाजपा : 930 : महेश त्रिवेदी
वार्ड 19 : भाजपा : 684 : मोहनलाल गुर्जर
वार्ड 20 : भाजपा : 1115 : संतोष मेनारिया
वार्ड 21 : भाजपा : 1085 : राजकुमारी गन्ना
वार्ड 22: भाजपा: 929: भंवर सिंह देवड़ा
वार्ड 23 : भाजपा : 364 : आरती धोबी (वसीटा)
वार्ड 24 : कांग्रेस : 05 : भगवती डांगी : जीत का अंतर कम
वार्ड 25 : भाजपा : 362 : आशीष कोठारी
वार्ड 26 : भाजपा : 63 : देवेन्द्र कुमार पुजारी
वार्ड 27 : भाजपा : 59 : डॉ. सोनिका जैन
वार्ड 28 : भाजपा : 187 : मुकेश शर्मा
वार्ड 29 : कांग्रेस : 769 : लोकेश गौड़
वार्ड 30 : भाजपा : 486 : रमेश चन्द्र जैन
वार्ड 31 : भाजपा : 856 : विद्या भावसार
वार्ड 32 : भाजपा : 294 : ललिता मेनारिया
वार्ड 33: भाजपा: 400: भंवरलाल सालवी
वार्ड 34 : भाजपा : 453 : माधुरी राठौड़
वार्ड 35 : कांग्रेस : 583 : मोनिका गुर्जर
वार्ड 36 : भाजपा : 562 : भरत जोशी
वार्ड 37 : भाजपा : 276 : अरविंद जारोली
वार्ड 38 : भाजपा : 254 : हेमंत बोहरा
वार्ड 39 : निर्दलीय : 175 : चन्द्रप्रकाश सुहालका
वार्ड 40 : भाजपा : 426 : पूनम सिंह रावत
वार्ड 41 : निर्दलीय : 61 : कमलेश कुमार मेहता
वार्ड 42 : भाजपा : 929 : वेणीराम सालवी
वार्ड 43 : कांग्रेस : 459 : रवि तरवाड़ी
वार्ड 44 : कांग्रेस : 96 : संजय भगतानी
वार्ड 45 : निर्दलीय : 151 : शोयब हुसैन
वार्ड 46 : भाजपा : 922 : मनोहर चौधरी
वार्ड 47 : भाजपा : 296 : करणमल जारोली
वार्ड 48 : कांग्रेस : 217 : दीपिका चौधरी
वार्ड 49 : भाजपा : 765 : जयश्री असनानी
वार्ड 50 : कांग्रेस : 508 : गौरव सिंह
वार्ड 51 : भाजपा : 73 : पारस सिंघवी
वार्ड 52 : भाजपा : 315 : तारा शर्मा
वार्ड 53 : भाजपा : 1476 : कुलदीप जोशी
वार्ड 54 : भाजपा : 1151 : रूचिका चौधरी
वार्ड 55 : कांग्रेस : 1280 : मोहम्मद शादाब शेख
वार्ड 56 : कांग्रेस : 751: शहनाज
वार्ड 57 : भाजपा : 333 : छोगालाल भोई
वार्ड 58 : भाजपा : 1026 : डॉ. शिल्पा पामेचा
वार्ड 59 : भाजपा : 215 : देवेन्द्र साहू
वार्ड 60 : कांग्रेस : 64 : नेहा कुमावत
वार्ड 61 : भाजपा : 1027 : गोविंद सिंह टांक
वार्ड 62 : कांग्रेस : 825 : हितांशी शर्मा
वार्ड 63 : भाजपा : 261 : ज्योति लोहार
वार्ड 64 : भाजपा : 491 : राकेश कुमार जैन
वार्ड 65 : निर्दलीय : 540 : पूनम चंद मौर
वार्ड 66 : भाजपा : 530 : रेखा उंटवाल
वार्ड 67 : भाजपा : 70 : प्रीति देवी चौहान
वार्ड 68 : कांग्रेस : 06 : रेखा डांगी जीत का अंतर कम
वार्ड 69 : कांग्रेस : 19 : अली असगर
वार्ड 70 : कांग्रेस : 469 : भंवरलाल गमेती

