Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर लिटिल स्टार के फोटोशूट में पार्टिसिपेंट्स ने दिए स्टाईलिश पोज

udaipur little star season2 photo shoot at gulab baghudaipur little star season2 photo shoot at gulab bagh

उदयपुर,(ARLive news)। एआरएल फैशन एंड ईवेंट की ओर से क्रिसमस डे पर होने वाले ग्रांड किड्स फैशन शो उदयपुर लिटिल स्टार सीजन-2 और उदयपुर टीन 2019 के पार्टिसिपेंट्स का रविवार को गुलाब बाग में पहला फोटो शूट हुआ। 60 से अधिक बच्चों ने फैशनेबल ड्रेसेज में फोटोशूट करवाया। 27स्टूडियो की टीम ने हर बच्चे की फैशन फोटोग्राफी की।

बच्चों के पोर्टफोलियो शूट के बाद में ओरिएंटल पैलेस में हुए सीनियर सिटीजन के मुस्कान क्लब की सांस्कृतिक संध्या में उदयपुर लिटिल स्टार का पोस्टर लॉन्च हुआ। एआरएल फैशन एंड ईवेंट्स की रीना जैन ने बताया कि माउंट लिटरा-जी स्कूल के सौजन्य से 25 दिसंबर को होने वाले इस फैशन शो में एक राउंड ऐसा भी होगा जिसमें हमारी पहली पीढ़ी (बच्चे) और आखिरी पीढ़ी (बुजुर्ग) एक साथ मंच पर रैम्प वॉक करती दिखायी देगी।

उदयपुर लिटिल स्टार सीजन-2 और उदयपुर टीन 2019 में हिस्सा लेने के इच्छुक बच्चे अभी भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जानकारी के लिए 9829410525 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और UDAIPUR LITTLE STAR facebook page https://www.facebook.com/udaipurlittlestar/ पर जाकर डिटेल ले सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन Register NOW!! http://bit.ly/US2UT19 इस लिंक पर जाकर करवा सकते हैं। 

राजसमंद के बच्चों के लिए 24 नंवबर को नाथद्वारा के मिराज मेरिडियन मॉल में ऑडिशन होगा। इस शो में हिस्सा लेने के ईच्छुक बच्चे 24 नवंबर को मिराज मॉल आकर ऑडिशन दे सकते हैं।

आयोजक एआरएल फैशन एंड ईवेंट की डायरेक्टर रीना जैन ने बताया उदयपुर लिटिल स्टार सीजन-2 माउंट लिटरा-जी स्कूल के सौजन्य से और सीनियर सिटीजन मुस्कान क्लब के एसोसिएशन में हो रहा है। शो के पार्टिसिपेंट्स के लिए ममकिन्स का डिजायनर ड्रेस कलेक्शन होगा, वहीं प्रभात स्पा एंड सेलून का मेकअप बच्चों के व्यक्तित्व को और निखारेगा। शों में 27स्टूडियो विजुअल पार्टनर और प्रार्थना एसोसिएट्स डिजिटल ब्रांडिंग पार्टनर, ओरिएंटल पैलेस वेन्यू पार्टनर, एआर लाइव न्यूज डिजिटल मीडिया पार्टनर हैं और पीस फिटनेस क्लब (ग्रुप ऑफ जिम) सहयोगी हैं। नाथद्वारा में होने वाले ऑडिशन में मिराज मेरीडियन मॉल ऑडिशन वेन्यू पार्टनर हैं। 

Exit mobile version