उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी बीच शहर के वार्ड 35 में टेकरी के पास गली के बाहर शनिवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ता जगदीश शर्मा लोगों को शराब बांटते पकड़ा गया। पुलिस ने जगदीश शर्मा की स्कूटी से शराब की बोतलें और 500-500 के नोट में राशि भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार टेकरी के पास वार्ड 35 में जगदीश शर्मा नाम का व्यक्ति स्कूटी लेकर पहुंचा, गली के बाहर स्कूटी खड़ी कर वह क्षेत्रवासियों को कहने लगा एक बोतल शराब ले जाओ और भाजपा को वोट करो। इस पर क्षेत्रवासियों ने उसका और उसकी स्कूटी में रखी शराब का वीडियो बनाकर मीडिया सहित अन्य ग्रुपों में वायरल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुसिल ने जगदीश शर्मा की स्कूटी से शराब जब्त की और उसे थाने लेकर चली गयी।
डीएसपी प्रेम धणदे ने बताया कि हमें एक व्यक्ति के शराब बांटने की सूचना मिली थी। जब हम मौके पर पहुंचे तो यह आदमी अपनी स्कूटी के पास मिला। इसकी स्कूटी की डिक्की में शराब बरामद हुई है। यह हमें शराब बांटते हुए नहीं मिला। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि भाजपा पदाधिकारी अपने इस कार्यकर्ता को छुड्वाने के प्रयास कर रहे हैं, ताकि मामला नहीं बढ़े। इधर पुलिस भी प्रयास कर रही है कि मीडिया से मामला बचाया जा सकै। एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया पर्सन से यह तक कह दिया कि आपलोग तो ऐसे माहौल बना रहे है।, जैसे शराब का ट्रक पकड़ लिया हो।
बताया जा रहा है कि दोपहर 3 बजे तक दोपहर 3 बजे तक उदयपुर नगर निगम के लिए हुए मात्र 33% मतदान ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। मतदाताओं में मतदान के प्रति रूझान नहीं दिख रहा है, इसका नुकसान भाजपा को माना जा रहा है।

