Site iconSite icon AR Live News

भारतीय मानक ब्यूरो की रिपोर्ट : जयपुर में पीने का पानी अन्य राजधानियों से बेहद खराब

bis drinking water reports on state capitalsbis drinking water reports on state capitals

नई दिल्ली,(ARLive news)। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने शनिवार को दिल्ली समेत देशभर में 20 राज्यों की राजधानियों से लिए गए पीने के पानी के नमूने की बहुप्रतीक्षित जांच रिपोर्ट जारी की। इसमें राजस्थान के काफी शर्मनाक हालात हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर से लिए गए पीने के पानी के नमूने में यहां पानी कई मानकों में विफल पाया गया।

21 राजधानियों के पीने के पानी की रिपोर्ट की तुलना की जाए तो जयपुर 17वें स्थान पर है। सबसे अच्छा पीने का पानी मुंबई में और सबसे ज्यादा खराब दिल्ली में पाया गया।

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीएसआई) के साथ यह सर्वे पूरे देश में किया जा रहा है। पीने के पानी की जांच तीन चरणों में की जाएगी। पहले चरण में सभी राजधानियों के पानी की जांच हुई है। दूसरे चरण में स्मार्ट सिटी के पानी की जांच की जाएगी। जिसमें तहत दूसरे चरण में उदयपुर के पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच हो सकेगी। तीसरे चरण में जिलों के पीने के पानी की जांच होगी।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि हम 2024 तक हर घर में साफ पानी पहुंचाएंगे। हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है । केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गुणवत्ता रिपोर्ट में बात सामने आई है कि दिल्ली सहित कई राज्यों में पीने का पानी खराब है।

शहर जो पीने के पानी के लिए सबसे बेहतर है उसे क्रमावार रूप में दिया जा रहा है

  1. मुंबई
  2. हैदराबाद
  3. भुवनेश्वर
  4. रांची
  5. रायपुर
  6. अमरावती
  7. शिमला
  8. चंडीगढ़
  9. त्रिवेंद्रम
  10. पटना
  11. भोपाल
  12. गुवाहाटी
  13. बेंगलुरु
  14. गांधी नगर
  15. लखनऊ
  16. जम्मू
  17. जयपुर
  18. देहरादून
  19. चेन्नई
  20. कोलकत्ता
  21. दिल्ली
Exit mobile version