उदयपुर,(ARLive news)। सुखेर थाना पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 48 चोरियां कबूल की हैं। इनमें कुछ चोरियां बदमाशों ने दुकानों के ताले तोड़ की हैं और अधिकतर चोरियां ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी कर की हैं।
थानेदार दुर्गाप्रसाद दाधीच ने बताया कि डबोक निवासी फतहसिह पुत्र भंवरसिह देवड़ा, अर्जुनसिह पुत्र भंवरसिह देवडा, अर्जुन कीर पुत्र भंवरलाल, प्रेमलाल पुत्र गेहरी, गोपाल पुत्र देवीलाल कीर को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने 10 दुकानों में चोरी 3 भैसें की चोरी सहित 48 चोरियां कबूल की हैं।

