Site iconSite icon AR Live News

सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

udaipur police arrest man who post riotous post on facebookudaipur police arrest man who post riotous post on facebook

उदयपुर,(ARLive news)। अंबामाता पुलिस ने फेसबुक पर भड़काउ मैसेज पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा यह कार्यवाही आगामी नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए की गयी है।

पुलिस ने बताया कि थूर निवासी दिलीप वैष्णव पुत्र छगनदास ने अपने फेसबुक पर भड़काउ मैसेज पोस्ट की थी। सोशल मीडिया पर होने वाली पोस्ट पुलिस की निगरानी में है।

पुलिस को इस पोस्ट की जानकारी मिली तो पुलिस ने दिलीप वैष्णव को गिरफ्तार किया और उसके फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट हटवायी और उसे पाबंद किया। एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि नगर निगम चुनाव को ध्यान में रख्ते हुए पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर हो रही पोस्ट पर नजर रखे हुए है। कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट होने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version