उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में 16 नवंबर को नगर निगम और कानोड़ नगर पालिका के चुनाव होंगे। सभी लोग मतदान कर सकें, इसलिए कलेक्टर आनंदी ने शनिवार 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाष घोषित कर दिया है।
कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि नगर निगम उदयपुर और कानोड़ नगर पालिका निर्वाचन क्षेत्र स्थित सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपक्रम, संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारी, कामगारों के लिए संवैतनिक अवकाष घोषित किया जाता है। प्रतिष्ठानों, औद्योगिक उपक्रम, दुकानों या संस्थानों के नियोजकों को निर्देष दिए जाते हैं कि वे उनके यहां कार्यरत कामगारों को 16 नवंबर को संवैतनिक अवकाश देंगे।

