Site iconSite icon AR Live News

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का ऑफिस भी अब आरटीआई के दायरे में : सुप्रीम कोर्ट

supreme court said cji office is now under rtisupreme court said cji office is now under rti

नई दिल्ली,(ARLive news)। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस का ऑफिस कुछ शर्तों के साथ सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के दायरे में आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि अब सीजेआई का ऑफिस भी पब्लिक अथॉरिटी है। इसे सूचना के अधिकार कानून की मजबूती के लिहाज से बड़ा फैसला माना जा रहा है।

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी जज RTI के दायरे में आएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले के साथ साल 2010 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पारदर्शिता के मद्देनजर न्यायिक स्वतंत्रता को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

Exit mobile version