उदयपुर,(ARLive news)। आयोध्या विवाद को लेकर फैसला 17 नवंबर से पहले आने वाला है, इसको लेकर अन्य पड़ोसी राज्यों सहित राजस्थान में भी हाई-अलर्ट हो गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मसले पर उच्च स्तरीय बैठक ली। इसमें राजस्थान पुलिस और इंटेलीजेंस के मुखिया शामिल हुए। इंटेलीजेंस रिपोर्ट के आधार पर जयपुर, टोंक और बांसवाड़ा को अतिसंवेदनशील श्रेणी में माना गया है, ऐसे में सीएम ने इन तीनों जिलों सहित अन्य संवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफिस इंडिया ने 16 अक्टूबर को आयोध्या भूमि को लेकर चल रहे विवाद पर सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला संरक्षित रखा था। संभावना है सुप्रीम कोर्ट इसका फैसला 17 नवंबर से पहले आने वाले 10 दिनों में सुनाएगी। इसको लेकर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में हाई अलर्ट है।

