Site iconSite icon AR Live News

गुमानिया नाले में मिला भ्रूण, दो थानों की पुलिस एक-दूसरे पर टालती रही

foetus found at gumaniya nala udaipurfoetus found at gumaniya nala udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के गुमानिया नाले में मिले भ्रूण के मामले में दो थाना पुलिस का बेहद शर्मनाक रवैया सामने आया। दोनों ही थानों की पुलिस भ्रूण को अपने थाना क्षेत्र के बजाए कनेक्टेड दूसरे थाना क्षेत्र का बताती रही और एक-दूसरे पर टालती रही। आखिरकार पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिलने पर परेषान होकर सिविल डिफेंस की टीम ने भ्रूण को पानी से निकाला और खुद ही हॉस्पिटल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय लोगों ने पहले संबंधित थाना पुलिस भूपालपुरा और फिर अंबामाता को सूचना दी थी, लेकिन दोनों ही पुलिस थानों की पुलिस एक-दूसरे पर टालती रही और मौके पर नहीं पहुंची। भ्रूण पानी में होने के कारण सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम में प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह और राहुल यादव भी मौके पर पहुंचे। इन्होंने भ्रूण निकाला।

पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिलने पर सिविल डिफेंस की यही टीम भ्रूण को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर्स ने प्रक्रिया के तहत मृत घोषित किया। तब तक भी किसी भी थाना क्षेत्र की पुलिस हॉस्पिटल नहीं पहुंची, तो सिविल डिफेंस ने भ्रूण को हॉस्पिटल की मोरचरी में रखवाया।

Exit mobile version