नई दिल्ली,( ARLive News)। तीस हजारी कोर्ट के बाहर पुलिस और वकीलों के बीच हुई भिड़ंत का मामला बढ़ता जा रहा है। बता दें कि आज सुबह दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान एकत्रित हुए है। दिल्ली पुलिस के जवान अपने हाथों में काली बांधकर पहुंचे है और वकीलों की गुड़ागर्दी के खिलाफ विरोध कर रहे है।
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे जवानों का कहना है कि हमारे साथ ज्यादती हो रही है, वो असहनीय है, उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे और दिल्ली पुलिस कमिश्नर के सामने अपनी बात रखेंगे।
जवानों का कहना है कि हम सिर्फ ये बताना चाहते हैं कि पुलिसवालों के साथ भी सही तरह से व्यवहार होना चाहिए और कानून के अनुसार समान रूप से सजा मिलनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे एक जवान ने कहा कि पिछले तीन दिनों से वकील लगातार पुलिस और आम लोगों के खिलाफ गलत बर्ताव कर रहे हैं और सीनियर कुछ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
सोर्स : जीएनएस न्यूज एजेंसी

